Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एकता और व्यापार सुधार पर मंथन, आगरा सीमेंट होलसेलर्स की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 89
  • व्यापारिक चुनौतियों और एकता पर हुआ मंथन, मनोरंजन और सामूहिक भोज के साथ समापन

आगरा। व्यापार में आ रही चुनौतियों और संगठन में एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से आगरा सीमेंट व्होलेसलर्स संगठन की वार्षिक आम सभा ताज नगरी स्थित शंकर ग्रीन्स क्लब हाउस में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जहां एक ओर जीएसटी व भुगतान संबंधी समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ, वहीं दूसरी ओर खेलकूद, गीत-संगीत और सामूहिक भोज ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक पारस चंद, मुरारी लाल गोयल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा और विजित गुप्ता सहित अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय व नितिन अग्रवाल, सह सचिव संजय गुप्ता तथा अंकेक्षक मुकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक में व्यापार में जीएसटी से जुड़ी दिक्कतों और रिटेलर्स द्वारा होलसेलर्स का भुगतान रोके जाने जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी व्यापारियों ने आपसी मतभेद दूर कर संगठन में एकजुटता बनाए रखने तथा व्यापार को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। गंभीर विषयों पर चिंतन-मनन के बाद सभा का माहौल मनोरंजन से सराबोर हो गया। सदस्यों ने खेलों और गीत-संगीत का आनंद लिया। सामूहिक दाल-बाटी भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक गोस्वामी, राजीव रावत, मयंक गोयल, प्रकाश पाठक, गोपाल अग्रवाल, नीतुल जैन, लक्ष्मीकांत गुप्ता, अमन गुप्ता, नरोत्तम, हरि ओम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन