Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लाइफ इंश्योरेंस कर्मचारियों ने किया वर्गीकरण की खाई को पाटने पर विचार, बोले भेदभाव खत्म करे विभाग

Pragya News 24

Sun, Oct 27, 2024
Post views : 49
  • लाइफ इंश्योरेंस एम्पलॉइज एसोसिएशन ने आयोजित की अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी की साधारण सभा
  • कर्मचारियों की भर्ती, क्लास वन और तीन के बीच के भेद को खत्म करने के साथ पॉलिसी पर लगी जीएसटी को वापस लेने की उठी मांग

आगरा। लाइफ इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी की साधारण सभा आयोजित की गयी। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन चंद्र दास ने बताया कि वर्ष में दो बार अखिल भारतीय स्तर की साधारण सभा का आयोजन संगठन द्वारा किया जाता है। सभा में एलआइसी से जुड़े कर्मचारियों की समस्या समाधान एवं नवीन पालिसी के संबंध में चर्चा होती है।

आगरा मंडल के अध्यक्ष युगवीर सिंह ने कहा कि सभा में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा की गयी, जिसमें सर्वप्रथम एलआइसी में बंद पड़ी भर्तियों को पुनः शुरु करने का आह्वान किया गया। बताया कि लंबे समय से एलआइसी में सिर्फ क्लास वन की भर्ती ही हो रही हैं, जबकि अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि पाेलीसी पर जीएसटी लगा दी गयी है, जिसके कारण पोलीसी धारकों को अतिरिक्त फीस देनी पड़ रही है। सरकार एलआइसी पोलीसी से जीएसटी हटा दे। इसके अलावा सभा में क्लास वन और थ्री के मध्य वर्गीकरण के कारण बनी विसंगतियों, सुविधाओं में भेदभाव को खत्म करने पर मंथन किया गया।
महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि एलआइसी कर्मचारियों के हित एवं नई पोलिसी के संवर्धन पर चिंतन हुआ।
कार्यकारी महासचिव पराग शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में देशभर के विभिन्न मंडलों गुवाहटी, जोरहाट, कानपुर, दिल्ली, ग्वालियर, बड़ोदरा, सूरत, कोलकाता आदि से सदस्य सम्मलित हुए। आगरा मंडल की मोनिका कपूर, शगुफ्ता, आरती सक्सेना, सोनालिका गुप्ता, प्राची आदि ने वरिष्ठ सदस्य वड़ोदरा से पधारीं प्रीति भूमिया का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन आरपी सक्सेना ने किया।

वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में लाइफ इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी की साधारण सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन चंद्र दास। मंचासीन पीएम नाथ, रघुवीर सिंह, शिव सिंह, संजय सोलंकी आदि।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री रघुवीर सिंह, उपाध्यक्ष पीएम नाथ, शिव सिंह, आगरा मंडल कोषाध्यक्ष हरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अभिनेष यादव, कार्यकारी कोषाध्यक्ष अक्षत जैन, संजय सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन