Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा सराफा एसोसिएशन की आम सभा में चांदी कारोबार की चुनौतियाँ रहीं केंद्र में, नुक्कड़ नाटक से दिया रक्तदान व साइबर क्राइम जागरूकता का संदेश

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 207
  • चांदी कारोबारियों ने उठाई जीआई टैग, एक जिला एक उत्पाद में शामिल करने की मांग
  • कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना के साथ संगठन की एकजुटता पर भी दिया जोर

आगरा। आगरा सराफा एसोसिएशन द्वारा सोमवार को त्रिवेणी ग्रीन, फतेहाबाद रोड पर आम सभा, रक्तदान जागरूकता एवं साइबर क्राइम सजगता कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गंभीर विमर्श के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे और मेयर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्वलन कर किया। संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुधीर गुप्ता, अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सचिव अशोक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विमल नयन फतेहपुरिया, राजा वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

सभा की प्रस्तावना रखते हुए अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा आज एशिया का सबसे बड़ा चांदी कारोबार हब बन चुका है। इसलिए आगरा की चांदी को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने आगरा में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में चांदी की टंच (शुद्धता) में लगातार कमी आ रही है, जिससे कारोबार की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। साथ ही कई बार कारीगरों द्वारा गवन और धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आती हैं, जो व्यापार को गहरी चोट पहुँचा रही हैं। सोने के कारोबार में भी अन्य राज्यों से आए कारीगरों द्वारा धोखाधड़ी की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरी है कि हम व्यापारी एकजुट होकर सकारात्मक दृष्टिकोण से कारोबार करें। माल की गुणवत्ता को बनाए रखना ही आगरा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सशक्त करेगा। उन्होंने शासन प्रशासन का ध्यान घने बाजार में लटकते बिजली के तारों की आकर्षित करते हुए निस्तारण करवाने की बात भी रखी।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा का चांदी कारोबार न केवल देश में बल्कि एशिया में अपनी पहचान बना चुका है। व्यवसायिक पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करके हम आगरा की इस समृद्ध विरासत को और मजबूत बना सकते हैं। सरकार निश्चित रूप से सभी मांगों को संज्ञान में लेकर निर्णय लेगी।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि व्यापारियों को स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। घने बाजार जैसे क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा ताकि व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।

एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि रक्तदान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम इस सभा की सबसे सराहनीय पहल है। व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा की भावना भी विकसित होनी चाहिए। सभी व्यापारी इस प्रकार के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप ने निर्देशक उमाशंकर विश्व के निर्देशन और अनिल जैन की अध्यक्षता में “जीवन है अनमोल” शीर्षक से भावनात्मक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से रक्तदान के महत्व और इससे जुड़ी सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। साथ ही, आगामी 31 अगस्त को आगरा व्यापार मंडल द्वारा दरेसी स्थित श्री रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित होने जा रहे विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान भी किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा और सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों पर विस्तृत जानकारी दी तथा सावधानी अपनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), अशोक अंबाह एवं धीरज वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मयंक अग्रवाल, पंकज गर्ग और मयंक जैन ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन