Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बिजनेस नेटवर्किंग का महाकुंभ : बीएनआई ताज ग्रुप का ग्रांड विजिटर डे सफलतापूर्वक सम्पन्न

Pragya News 24

Thu, Sep 18, 2025
Post views : 225

आगरा। शहर के उद्यमियों को एक साझा मंच पर जोड़ने और व्यापारिक सहयोग के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बीएनआई ताज ग्रुप, आगरा चैप्टर द्वारा आयोजित ग्रांड विजिटर डे वी राइस समारोह बुधवार को होटल ग्रांड मर्क्योर, फतेहाबाद रोड पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, महिला उद्यमियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सक्रिय भागीदारी की।

अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि बीएनआई ताज ग्रुप आगरा चैप्टर ने पिछले तीन वर्षों में व्यापारिक जगत में नई ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया है। यह मंच उद्यमियों को नेटवर्किंग, मार्गदर्शन और दीर्घकालिक व्यापारिक संबंध निर्माण का अवसर देता है।

विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भी इस ग्रांड विजिटर डे में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। उनकी सक्रिय मौजूदगी ने इस आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।
पूर्व अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि बीएनआई ताज ग्रुप ने व्यापार जगत में सकारात्मक माहौल तैयार किया है। यहां उद्यमियों को न केवल नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होते हैं बल्कि मार्केटिंग और ब्रांडिंग की नई दिशा भी मिलती है।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रवीन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि नेटवर्किंग आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और बीएनआई इस दिशा में उद्यमियों को वैश्विक स्तर तक जोड़ने का कार्य कर रहा है।
समारोह में विज्ञापन, सोलर, आईटी, इवेंट मैनेजमेंट, हेल्थकेयर, एजुकेशन, रियल एस्टेट, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी, ज्वेलरी, लीगल कंसल्टेंसी, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग एवं हैंडीक्राफ्ट्स जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

अंत में सचिव मयंक गुप्ता ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आगरा चैप्टर आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर नेटवर्किंग व सहयोग के अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीएनआई प्रवीन जैन, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव मयंक गुप्ता, शिखा जैन, जितेंद्र चौधरी, नेहा गोयल, राहुल त्यागी, अमन गुप्ता, प्रशांत, केशव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन