Fri 01 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीकृष्ण अवतरण और नंदोत्सव ने रचा प्रेम, भक्ति और उल्लास का उत्सव : कंस की कारा में जन्मा श्याम, गोकुल में गूंजा आनंदधाम, समाधि पार्क मंदिर सूर्य नगर में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा

Pragya News 24

Tue, Dec 30, 2025
Post views : 71

आगरा। जब-जब धरती पर अधर्म का भार बढ़ता है, तब-तब प्रभु स्वयं अवतार लेकर भक्तों को अभयदान देते हैं। आधी रात, कारागार की बेड़ियों के बीच श्रीकृष्ण का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि युगों तक गूंजने वाला दिव्य संदेश है। समाधि पार्क मंदिर, सूर्य नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीकृष्ण जन्म लीला और नंदोत्सव के उल्लासपूर्ण प्रसंग ने समूचे कथा पंडाल को मानो ब्रजधाम में परिवर्तित कर दिया।

श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस के शुभ अवसर पर चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, किशोर खन्ना एवं मुख्य संरक्षक अजय अग्रवाल ने विधिवत व्यास पीठ की आरती उतारकर प्रभु चरणों में श्रद्धा अर्पित की। व्यास पूजन मुख्य यजमान संजय संगीता गुप्ता और रोहित जैन ने किया।

संयोजक मनोज अग्रवाल पोली भाई एवं उमेश बंसल बालाजी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा व्यास श्री कीर्ति किशोरी जी (श्रीधाम वृन्दावन) ने भगवान के मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम एवं श्रीकृष्ण सहित विविध अवतारों का सारगर्भित एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब भगवान अवतार लेकर भक्तों की रक्षा एवं धर्म की स्थापना करते हैं। प्रत्येक अवतार मानव जीवन को साहस, सत्य, करुणा, मर्यादा और प्रेम का संदेश देता है।

कथा के क्रम में जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का प्रसंग आया, संपूर्ण कथा पंडाल आनंद, उल्लास और वात्सल्य रस से सराबोर हो उठा। भजनों, जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच नंद बाबा के आनंद, यशोदा मैया के वात्सल्य तथा ब्रजवासियों के उल्लास का सजीव चित्रण किया गया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...” के संकीर्तन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण का अवतरण भय के वातावरण में नहीं, बल्कि प्रेम, आनंद और करुणा की स्थापना के लिए हुआ। नंदोत्सव यह सिखाता है कि जिस घर में प्रेम, सेवा और भक्ति होती है, वहीं भगवान स्वयं निवास करते हैं। श्रीकृष्ण का जीवन कर्मयोग, मित्रता, करुणा और समरसता का दिव्य संदेश है।चतुर्थ दिवस की कथा के समापन पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्म लीला और नंदोत्सव से प्रेरणा लेकर प्रभु चरणों में नमन किया।

इस अवसर पर चरणजीत थापर, बब्बू साहनी, राकेश रेखा अग्रवाल, निखिल वंदना गर्ग, प्रशांत रितु मित्तल, केके अग्रवाल, उपेंद्र शर्मा, विनोद सर्राफ, अमन आरुषि, सागर आयुषी, मुकेश संगीता, माधुरी अतुल चतुर्वेदी, सुनीता कमलनयन फतेहपुरिया, उर्मिल बंसल, रोमा बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन