Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रथम भगति संतन्ह कर संगा, दूसरि रति मम कथा प्रसंगा…शबरी सहित भक्तिों ने नवधा भक्ति का विधान

Pragya News 24

Mon, Oct 23, 2023
Post views : 37
  • श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय, दिगनेर में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में हुए अनुसुइया उपदेश, सीता हरण, सबरी पर कृपा, सुग्रीव मित्रता और बाली वध

आगरा। सबरी के राम जब आए तो जैसे वर्षाें का प्रतिक्षा का तप पूर्ण हुआ। सजल नेत्र और झूठे बेर बस परोस दिए अपने आराध्य को। वो तो राम हैं, जो अपने भक्त से अपनी पहचान करवाते हैं, तभी तो कभी हनुमान के श्रीराम तो कभी सबरी के राम कहलाते हैं।

रविवार को श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय, दिगनेर में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में अनुसुइया उपदेश, सीता हरण, सबरी पर कृपा, सुग्रीव मित्रता और बाली वध प्रसंग हुए। जिसमें सर्वाधिक प्रभावित और संदेश प्राप्त हुआ शबरी पर प्रभु राम की कृपा का। प्रभु राम ने अपनी भक्त को नवधा भक्ति का उपदेश दिया। मंचन करते कलाकारों ने उपस्थित हर श्रद्धालु का हृदय भक्तिभाव से परिपूर्ण कर दिया।

किशाेरी रास लीला संस्थान के पंडित गोविंद मिश्रा ने कहा कि भगवान ने प्रथम भक्ति संतों का संग बताया है। इसी प्रकार गुरु भक्ति का भी उपदेश भगवान ने दिया है। श्रीमहंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी के सानिध्य में चल रहे भव्य आयोजन के माध्यम से नवधा भक्ति के उपदेश पूर्ण हो रहे हैं। इससे पूर्व महोत्सव का आरंभ स्थानीय बच्चों द्वारा करवाया गया, ताकि उन्हें संस्कार और संस्कृति से जोड़ा जा सके।

लीला प्रसंग में सीता हरण व बालि वध का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिखाया गया कि सोने का मृग देख सीता जी ने उसे पाने की जिद की। भगवान राम ने मृग का पीछा किया। माया रूपी मृग भगवान राम को जंग की ओर दूर लेकर चला गया। हाय राम− हाय राम की आवाज सुन सीता जी परेशान हो गयीं और कहा कि मेरे राम संकट में हैं। उनकी सहायता के लिए लक्ष्मण को भेजा। लक्ष्मण ने जाते समय कुटी के चारों ओर रेखा खींच दी और माता सीता से उसके पार न जाने को कहा। लक्ष्मण के जाते हीी रावण ब्राह्मण वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया।

राम व लक्ष्मण सीता की खोज में वन− वन भटकते व विलाप करते किष्किंधा पर्वत पहुंचे। यहां भगवान राम व हनुमान जी कर पहली भेंट हुयी। हनुमान जी ने भगवान राम को सुग्रीव से मिलाया। राम की सुग्रीव से मित्रता हुयी। सुग्रीव ने अपनी सारी समस्या भगवान राम को बतायी। इसके बाद बाली व सुग्रीव का युद्ध हुआ और भगवान राम ने बाली का वध कर दिया।
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि सोमवार को लंका दहन, विभिषण शरणागति, सेतु बंध, रामेश्वर की स्थापना, अंगद रावण संवाद होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन