Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रथ पर सवार प्रियतम, रुक्मणी हरण लीला ने मोहा मन

Pragya News 24

Wed, Nov 5, 2025
Post views : 119

आगरा। बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में चल रहे भव्य श्री कृष्ण लीला महोत्सव में बुधवार की रात्रि भक्तिरस का अलौकिक प्रवाह देखने को मिला। श्रीकृष्ण-रुक्मणी मंगल लीला के मंचन के दौरान जब रथ पर सवार श्रीकृष्ण पधारे और रुक्मणी हरण का दिव्य दृश्य प्रस्तुत हुआ, तो पूरा परिसर ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूँज उठा। पुष्प-वर्षा, शंखनाद और हरिनाम संकीर्तन ने वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम का आकर्षण रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण का आगमन और रुक्मणी हरण प्रसंग रहा, जिसे दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर निहारा।

रुक्मिणी, विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थीं। देवर्षि नारद से श्रीकृष्ण के तेज, सौंदर्य और गुणों का वर्णन सुनकर उन्होंने मन ही मन कृष्ण को पति रूप में वरण किया। भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल से निश्चित किया। रुक्मणी ने ब्राह्मण दूत द्वारा श्रीकृष्ण को संदेश भेजा। कृष्ण कुंडिनपुर पहुँचे, युद्ध में शिशुपाल और उसके समर्थक राजाओं को परास्त किया तथा रुक्मणी का हरण किया। लौटते समय रुक्मी का भी संहार किया। तत्पश्चात द्वारिका में भव्य वैवाहिक उत्सव सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि तिलकायत श्रीमहंत योगेश पुरी ने स्वरूपों की आरती उतारी और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी की यह दिव्य लीला हमें प्रेम, समर्पण, धर्म और सत्य पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है। श्रीकृष्ण लीला न केवल मनोरंजन है, बल्कि अध्यात्म का साक्षात् प्रवाह है, जो जन-जन के हृदय में भक्ति का दीप प्रज्वलित करता है। इस दिव्य आयोजन के लिए समिति साधुवाद की पात्र है।

गुरुवार को होगी भजन संध्या
समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि लीला महोत्सव अब अंतिम सोपान पर है। गुरुवार को श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या सजेगी और शुक्रवार को हवन के साथ पूर्णाहुति होगी।

ये रहे उपस्थित
मुकेश गोयल, संजय चेली, संजय गर्ग, केके अग्रवाल, रेनू गोयल, अशोक गोयल, मनोज बंसल, शेखर गोयल, आयुष बंसल, तानुराग गोयल, विजय रोहतगी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन