Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ब्राह्मण परिषद ने 101 स्थानों से पुरानी व खंडित गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियों का किया विधिवत विसर्जन

Pragya News 24

Fri, Nov 17, 2023
Post views : 131

Agra. हर वर्ष की भांति ब्राह्मण परिषद आगरा के द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानों से खंडित देवी देवताओं की मूर्तियां एकत्रित कर हाथी घाट पर कुंड बनाकर व हिंदू रीति रिवाज के साथ मंत्र उच्चारण कर शहर के गणमान्य लोगों द्वारा विसर्जन किया गया।

आगरा ब्राह्मण परिषद के संयोजक सुनील दुबे ने बताया पिछले कई वर्षों से हम लगातार ऐसा करते हुए आ रहे हैं। इसकी शुरुआत दीपोत्सव के धनतेरस पर्व से एक दिन पहले विभिन्न जगहों पर स्टाल लगाकर की। हमने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि पुराने गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति को आप चिन्हित स्टॉल पर ही रखें जिनका विधि विधान पूर्वक विसर्जन हो सके।

संयोजक सुनील दुबे ने बताया कि भगवान गणेश और माता लक्ष्मी सहित अन्य भगवान की मूर्ति काफी संख्या में एकत्रित हुई है। 101 स्थानों से लगभग हजारों खंडित व पुरानी मूर्ति मिली है जिन्हें आज विधि विधान से विसर्जन किया जा रहा है। 11 ब्राह्मण विधिवत तरीके से मंत्रोच्चारण के साथ निगम की ओर से बनाये कुंड में सभी मूर्तियों को विसर्जन किया गया।

सुनील दुबे का कहना था कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार में देखने में आ रहा था कि लोग दीपोत्सव पूजन के बाद भगवान की पुरानी व खंडित मूर्तियों को घर के बाहर पार्कों में रोड के किनारे तथा ऐसी जगह पर रख देते थे जहां वह किसी के पैरों के नीचे या किसी कूड़े के पास आ जाती थी। जिससे उनका बहुत ही अनादर होता था। मन ही मन यह एहसास हुआ कि क्यों ना इसमें कुछ बदलाव किया जाए। अपनी पुरानी पद्धति जिसमें कि अगर हम नए गणेश लक्ष्मी जी अपने घर में दिवाली के दिन लेकर आते हैं तो पुराने का भी विधिपूर्वक से सम्मान विदाई होना चाहिए। यह संकल्प अब पूरा हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन