Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट सरकार की मुद्रीकरण नीति का हिस्सा नहीं, लेकिन वित्त पोषण की स्थिति अस्पष्ट

Pragya News 24

Wed, Jan 24, 2024
Post views : 51
  • जब सरकार को खुद ही बनाना था, तो पीएम गति शक्ति मिशन में क्यों किया गया शामिल

आगरा। आगरा एयरपोर्ट/सिविल एन्क्लेव का नाम, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उन हवाई अड्डों की सूची में नहीं है, जिनका कि भारत सरकार के द्वारा लिजिंग किये जाने वाले एयरपोर्टों की सूची में नहीं है जनका कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन योजना के तहत पब्लिक प्राइवेट भागीदारी (पीपीपी) मॉड्यूल पर मुद्रीकरण किया जाना है। यह एक अच्छी जानकारी मानी जा सकती है,जो कि आधिकारिक रूप से सिविल सोसायटी ऑफ आगरा को उपलब्ध करवायी गयी है।

हालांकि इसमें भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह सूचना मौजूदा सिविल एयरपोर्ट/सिविल एन्क्लेव के लिये ही है अथवा धनौली-अभयपूरा, बल्हेरा के उस प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिये भी है, जिसे कि मौजूदा एयरपोर्ट को शिफ्ट करने के लिये बनाया जाना है। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी इसके प्रोजेक्ट की डीपीआर को नया प्रोजेक्ट कह कर ही कोर्ट और सरकारी विभागों में अन्नपत्तियों के लिये प्रस्तुत करती रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के इस कार्य को सिविल सोसायटी ऑफ आगरा उपयुक्त नहीं मानती है साथ ही आगरा के नागरिकों के विरुद्ध भी।

दरअसल आगरा एयरपोर्ट ताज ट्रिपेजियम जोन के तहत आता है, टीटीजैड के तहत शिफ्ट होने वाले प्रोजेक्टों को तमाम उदारतायें और छूट दी हुई हैं,जबकि नये प्रोजेक्ट को क्लीयरेंस के लिये पाबंदियों से बचने और अनुमतियों के लिये तमाम औपचारिकताओं को पूरा करना होता है।जिन पर लगने वाला समय और धन किसी भी स्थिति में औचित्यपूर्ण नहीं कहा जा सकता।

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन
वित्त नीतियों के जानकारों, चार्टेड एकाऊंटेंटो और कॉर्पाेरेट सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को तो मालूम है कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन है क्या लेकिन जनसामान्य को नहीं। दरअसल मुद्रीकरण शब्द का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र की उन परिसंपत्तियों व अवसंरचनाओं के लिये किया जाता है ,जिन्हे अपने पास बनाए रखना या संचालित करते रहना लाभकारी नहीं मानती। इसके लिये नेशनल पाइप लाइन सूची के नाम से बेची जाने वाली परिसंपत्तियों की एक सूची भी बनायी हुई है।

इस सूची के माध्यम से इनके भावी या संभावित खरीदारों या निवेशकों को दृष्यता प्रदान करना है। भारत सरकार की मुद्रीकरण प्राप्त धन का उपयोग नवीन और वैकल्पिक वित्तपोषण जुटाने की घोषित नीति और वर्तमान में प्रभावी नीति है। सूची में शामिल परिसंपत्तियां और संरचनाओं संबधित दसताबेज को पुस्तक के रूप में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत द्वारा जिन विभागों की संपत्तियों का मुद्रीकरण किया जाना है के सचिवों की सहभागिता से तैयार किया हुआ है।

खुशी है कि सरकार के द्वारा वित्त जुटाने को बेची जाने वाली परिसंपत्तियों और सेवाओं में ‘आगरा एयरपोर्ट ‘ का नाम नहीं है। जबकि इसका संचालन बेहद घाटे में हैं जिसे कि इसे शिफ्टिंग मात्र से उप्र में संचालित किसी भी सिविल एयरपोर्ट से कहीं अधिक लाभकारी एयरपोर्ट के रूप में संचालित किया जा सकता है।

आगरा के नागरिकों जिज्ञासा
यह राहत कारी है कि आगरा के एयरपोर्ट का सरकार मुद्रीकरण नहीं करेगी और एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया अपने धन से बनवायेगी तो फिर इसे प्रधानमंत्री गति शक्ति मिशन में क्यों रखा गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिये कि आगरा सिविल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पीएम गति शक्ति मिशन में अब भी है या बाहर किया जा चुका है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिली नवीनतम जानकारी के अनुसार आगरा का सिविल एयरपोर्ट पीपीपी मॉड्यूल पर फंडिड नहीं होगा, तो फिर इसे इस सूची में बनाये रखने का क्या औचित्य है।

फंडिंग के लिये दबाव बनाने का वक्त
सिविल सोसायटी ऑफ आगरा की भारत सरकार से अपेक्षा है कि 2013 में आगरा सिविल एयरपोर्ट बनाये जाने की घोषित योजना का कम से कम 2024 में तो क्रियान्वयन करवा ही दिया जाये। कष्टकारी तथ्य यह है कि आगरा सिविल एयरपोर्ट जबकि सरकारी धन से ही बनाया जाना है के लिये फंड की कोई व्यवस्था नहीं है, पूर्व में जो धन आवंटित था उसका अन्य किसी कार्य में सरकार उपयोग कर चुकी है। उपयुक्त होगा अगर सम्मानित जनप्रतिनिधि, उद्योगों से जुड़े संगठन, टूरिज्म इंडस्ट्री के असरदार प्रतिभा धनी सक्रिय हो आने वाले 2024 के इंटरिम बजट में आगरा सिविल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिये प्रयास करें। आज की सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा की हरियाली वाटिका में हुई पत्रकार वार्ता में शिरोमणि सिंह, अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना असलम सलीमी ने संबोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन