Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पातालकोट एक्सप्रेस अपडेट : एनसीआर-फोरेंसिक टीम ने एकत्रित किये 10 नमूने, जल्द सौपेंगे रिपोर्ट

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 70

आगरा। फिरोजपुर से सिवनी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी में लगी आग के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए एनसीआर की जांच टीम और फॉरेंसिक टीम आगरा पहुँच चुकी हैं। एनसीआर और फॉरेंसिक टीम ने जाजऊ रेलवे स्टेशन पर जले हुए कोच का मुआयना किया। एनसीआर की टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की तो वहीँ फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच पड़ताल कर साक्ष्यों का आंकलन किया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक टीम ने दोनों कोचों की जांच की। दोनों कोच से अलग-अलग 10 नमूने एकत्रित किए हैं। फोरेंसिक परीक्षण के बाद टीम किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एनसीआर और फॉरेंसिक टीम ने जले हुए कोच की जांच पड़ताल की है। दोनों ही अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। उसके बाद ही पता लग सकेगा कि आखिरकार ट्रेन में आग कैसे लगी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

भाँडई रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा तफरी मच गई थी जब पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो डिब्बों में अचानक से आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया था। यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी। आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। लगभग 4 घंटे तक हलकान की स्थिति बनी रही थी। इस घटना में 13 यात्री घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन