उत्तरप्रदेशझांसीताजा खबरधार्मिक
गायत्री शक्तिपीठ पर निःशुल्क किया गया पितरों का तर्पण

झांसी। गायत्री शक्तिपीठ आंतिया तालाब पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रृद्धालुओं को पितरों का श्राद्ध तर्पण कर्म करने की निःशुल्क व्यवस्था की गयी। जिसमें झांसी के लगभग 200 परिजनों ने भाग लिया। तर्पण करने में महिलाओं की भी भागीदारी रही।
तर्पण का कार्यक्रम प्रतिदिन 05.30 बजे से शक्तिपीठ पर सम्पन्न कराया जायेगा। तर्पण हरिकृष्ण पुरोहित एवं अजय शर्मा के द्वारा कराया जायेगा।
कार्यक्रम में सूर्या कुशवाहा, आदित्य श्रीवास्तव, दयाराम कुशवाहा आदि ने सहयोग किया।










